कोरोना का हाल: 24 घंटे में 95 हजार टेस्ट, करीब 75 हजार कुल मरीज, 24 हजार से अधिक ठीक हुए
सुमन कुमार
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मरीजों की संख्या पिछले एक सप्ताह के औसत से ही बढ़ी है। हालांकि इस दौरान एक दिन में टेस्ट की संख्या 95 हजार के करीब पहुंच गई है। बुरी खबर ये है कि बिहार, ओडिशा जैसे राज्य जो अब तक इस महामारी पर बहुत हद तक नियंत्रण पाए हुए थे वहां अब नए मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बिहार में पहली बार एक दिन में 84 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि इसके पीछे ज्यादा टेस्ट को भी एक वजह माना जा रहा है।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 47480 है। अभी तक 24385 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 2415 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्फर्म 74281 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 3525 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1931 और मरीज कोरोना मुक्त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 122 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। मंगलवार को पूरे देश में 3604 नए मरीज सामने आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़कर एक लाख के करीब पहुंच गया है। इस दौरान देश में 94 हजार 671 टेस्ट हुए हैं। मंगलवार की सुबह तक देश में कुल 17 लाख 59 हजार 579 टेस्ट हुए थे जबकि मंगलवार को ये आंकड़ा 18 लाख 54 हजार 250 पर पहुंच गया है। दुनिया में भारत से अधिक टेस्ट करने वाले देशों में सिर्फ अमेरिका, रूस, जर्मनी, स्पेन, इटली और ब्रिटेन का नाम शामिल है।
कहां हो रही है ज्यादा मौत
मंगलवार और बुधवार के बीच देश में कोरोना की वजह से जो 122 मौतें रिपोर्ट हुई हैं उसमें से 53 महाराष्ट्र में, 24 गुजरात में, 13 दिल्ली में, आठ-आठ तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में, चार-चार मौतें मध्य प्रदेश और राजस्थान, दो-दो मौतें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में और शेष चार मौतें क्रमश: आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब और पुडुचेरी में हुई है।
राज्यों का हाल
बुधवार को सामने आए 3525 नए मरीजों में 3206 मरीज देश के दस राज्यों में सिमटे हुए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 1026, तमिलनाडु में 716, दिल्ली में 406, गुजरात में 362, मध्य प्रदेश में 201, राजस्थान में 138, पश्चिम बंगाल में 110, उत्तर प्रदेश में 91, बिहार में 84 और आंध्र प्रदेश में 72 नए मामले सामने आए हैं। इन दस राज्यों के अलावा बुधवार को कुछ अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में मरीज सामने आए हैं। इनमें से कर्नाटक में 57, जम्मू कश्मीर में 55, तेलंगाना में 51, हरियाणा में 50 और पंजाब में 37 नए मामले सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें-
कोरोना मरीजों के लिए संशोधित डिस्चार्ज पॉलिसी जारी, जानिए किसे कब अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
राज्य |
कुल मामले |
ठीक हो चुके |
मौतें |
आंध्र प्रदेश |
2090 |
1056 |
46 |
अंडमान एंड निकोबार आइलैंड |
33 |
33 |
0 |
अरुणाचल प्रदेश |
1 |
1 |
0 |
असम |
65 |
39 |
2 |
बिहार |
831 |
383 |
6 |
चंडीगढ़ |
187 |
28 |
3 |
छत्तीसगढ़ |
59 |
54 |
0 |
दादर नगर हवेली |
1 |
0 |
0 |
दिल्ली |
7639 |
2512 |
86 |
गोवा |
7 |
7 |
0 |
गुजरात |
8903 |
3246 |
537 |
हरियाणा |
780 |
342 |
11 |
हिमाचल प्रदेश |
65 |
39 |
2 |
जम्मू एंड कश्मीर |
934 |
455 |
10 |
झारखंड |
172 |
79 |
3 |
कर्नाटक |
925 |
433 |
31 |
केरल |
524 |
489 |
4 |
लद्दाख |
42 |
21 |
0 |
मध्य प्रदेश |
3986 |
1860 |
225 |
महाराष्ट्र |
24427 |
5125 |
921 |
मणिपुर |
2 |
2 |
0 |
मेघालय |
13 |
10 |
1 |
मिजोरम |
1 |
0 |
0 |
ओडिशा |
437 |
116 |
3 |
पुडुचेरी |
13 |
9 |
0 |
पंजाब |
1914 |
171 |
32 |
राजस्थान |
4126 |
2378 |
117 |
तमिलनाडु |
8718 |
2134 |
61 |
तेलांगना |
1326 |
830 |
32 |
त्रिपुरा |
154 |
2 |
0 |
उत्तराखंड |
69 |
46 |
1 |
उत्तर प्रदेश |
3664 |
1873 |
82 |
वेस्ट बंगाल |
2173 |
612 |
198 |
भारत में कुल मामले |
74281 |
24386 |
2415 |
इसे भी पढ़ें
एंटीजन टेस्ट से 15 मिनट में लगेगा कोरोना का पता, जानिए इससे जुड़ी 5 प्रमुख बातें
Special Report: खुद को आइसोलेट न करें प्राइवेट अस्पताल
Comments (0)
Facebook Comments (0)